Advertisement

बैंक मोड़ दुर्गा मंदिर फुसरो में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बैंक मोड़ फुसरो के मध्य विद्यालय न्यू भागलपुर फुसरो के समीप दुर्गा मंदिर प्रांगण में 12 मार्च को मेगा स्वास्थ्य जांच एवं इलाज शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ो मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा दी गयी तथा बेहतर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गयी।

जानकारी के अनुसार मेगा स्वास्थ्य जांच में मरीजों को होमीयोपैथ, आयुर्वेद, एलोपैथ तथा योग विशेषज्ञ ने बढ़ चढ़कर अपना योगदान दिया।

बोकारो के आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (एसीएचओ) डॉ नरेश कुमार प्रजापति की देखरेख में आयोजित मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर में फुसरो बाजार सहित आसपास के दर्जनों नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्र के रहिवासियों का इलाज एवं स्वास्थ्य सलाह तथा दवा दिया गया। शिविर का उद्घाटन विधिवत फीता काटकर समाजसेवी कृष्ण कुमार चांडक तथा मध्य विद्यालय न्यू भागलपुर फुसरो की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सस्मिता सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर योग विशेषज्ञ संतोष कुमार पाल ने बुजुर्ग मरीजों को दर्द से मुक्ति तथा स्वस्थ रहने के लिए योग क्रियाओं की जानकारी दी।

उक्त मेगा स्वास्थ्य शिविर में एसीएचओ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ नरेश कुमार प्रजापति, एसीएचओ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ नेहा सिंह, एसीएचओ डॉ काजल कुमारी द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवा दी गयी। वहीं योग प्रशिक्षक संतोष कुमार पाल, मुन्नी कुमारी, सहिया लक्ष्मी देवी, मीना देवी, शकुंतला कुमारी, सुनीता गिरि, मंजु देवी द्वारा दवा वितरण आदि कार्यों में सहयोग किया गया। जबकि यहां मुख्य रूप से कृष्ण कुमार चांडक, सस्मिता सिंह, घनश्याम प्रसाद, प्रीति चांडक आदि उपस्थित थे।

बताया जाता है कि आयोजित निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर में उपस्थित मरीजों में जोड़ो का दर्द, शरीर में अकड़न की शिकायत, कमजोरी, ऐंठन, चक्कर आने की शिकायत, भूलने की शिकायत, गैस्टिक आदि से जुड़े मरीज अधिक थे।

जानकारी देते हुए आयुर्वेद चिकित्सक डॉ नेहा सिंह तथा होमीयोपैथ चिकित्सक डॉ एन. के. प्रजापति ने बताया कि उक्त शिविर के आयोजन के पीछे बोकारो जिला प्रशासन तथा सिविल सर्जन का उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों खासकर वयोवृद्ध नागरिकों को उनके सुविधानुसार बेहतर से बेहतर सेवा प्रदान कर एक स्वस्थ समाज की स्थापना में योगदान करना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *