Advertisement

भाकपा माले द्वारा डीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन

समस्तीपुर के सुंदरैयानगर से उजाड़े गये 907 परिवारों को पुनर्वास की मांग

भूमिहीनों को वासभूमि-आवास, सरकारी जमीन पर बसे पर्चा दे प्रशासन-भाकपा माले

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले द्वारा समस्तीपुर जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय के समक्ष 12 मार्च से अनिश्चितकालीन घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन शुरु किया गया।

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के हद में हसनपुर के मंगलगढ़ (सुंदरैयानगर) से उजाड़े गये 907 दलित परिवारों को पर्चा देकर बसाने सहित जिले के सभी भूमिहीनों को वासभूमि-आवास, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा एवं पर्चाधारी को कब्जा दिलाने की मांग को लेकर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने शहर के मालगोदाम चौक से विशाल जुलूस निकालकर डीएम कार्यालय के समक्ष समाहरणालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। बुलडोजर एक्शन से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने घंटे भर मांगों से संबंधित नारेबाजी करते रहे।

तत्पश्चात उपस्थित मजिस्ट्रेट के आग्रह पर कार्यकर्ताओं का जत्था समाहरणालय के समक्ष सरकारी बस स्टैंड में अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन पर बैठ गये।
मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाकपा माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार तथा संचालन खेग्रामस जिलाध्यक्ष उपेंद्र राय ने किया। सभा को भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य ललन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अमित कुमार, दिनेश कुमार, महावीर पोद्दार, फूलबाबू सिंह, जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार, जयंत कुमार, अनील चौधरी, रौशन कुमार, खेग्रामस जिला सचिव जीबछ पासवान, तनंजय प्रकाश, रामलाल राम, कैलाश पासवान, विनय पासवान, राहुल कुमार, अर्जुन दास, अमरिका यादव, अर्जुन कुमार, रमेश महतो, रामबाबू सदा, कमली देवी, शांति देवी, आशा देवी, सुदामा देवी, मो. आले, मुन्ना दास, युगेश्वर सहनी, नेपाल सहनी, मनर दास, बैजनाथ सदा, दिलबहार सहनी, पाचू राम आदि ने संबोधित किया।

इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार एवं खेग्रामस जिला सचिव जीबछ पासवान ने कहा कि हसनपुर के मंगलगढ़ (सुंदरैयानगर) में 1992 से लगभग एक हजार परिवार केशरे हिंद सरकारी जमीन पर बसे थे। इन परिवारों का नाम वोटरलिस्ट में था। इन्हें राशन कार्ड, बिजली, पानी आदि तमाम सरकारी सुविधा प्राप्त था। साज़िश के तहत इन्हें पुलिस एवं सामंती गुंडा गठजोड़ द्वारा उजाड़ दिया गया। कहा गया कि जिले के अन्य प्रखंडों में सरकारी जमीन पर बसे दलितों-गरीबों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। भूमिहीनों को वास भूमि एवं आवास देने के सरकारी प्रावधान के बाबजूद उन्हें न वास भूमि दिया जा रहा है और न ही आवास दिया जा रहा है।

सरकारी जमीन पर पुस्तैनी बसे परिवारों को पर्चा तक नहीं दिया जा रहा है। इससे उनके आवास योजना का राशि लौट रहा है। उन्होंने कहा कि सुंदरैयानगर के उजाड़े गये 907 परिवारों को पर्चा देकर बसाने, जिले के सभी भूमिहीनों को वासभूमि-आवास एवं सरकारी जमीन पर बसे परिवारों को पर्चा देने का प्रशासन द्वारा आश्वासन दिए जाने तक अनिश्चितकालीन घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन जारी रहेगा।

जानकारी के अनुसार चूड़ा-मूंड़ी फांककर वासभूमि, आवास, पर्चा की मांग पर समस्तीपुर डीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन पर भाकपा माले कार्यकर्ता डटे हैं। गैस सिलेंडर के अभाव में लकड़ी का जुगाड़ कर अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन के तहत 12 मार्च की रात्रि में धरना स्थल पर आंदोलनकारियों के लिए खाना बनाते भाकपा माले कार्यकर्ता देखे जा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *