Advertisement

बोकारो थर्मल में एसटीपी के दलदली गड्ढे में फंसा डीजे लदा पिकअप वैन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन से डीवीसी मार्केट जाने वाले मुख्य सड़क में बने गड्ढे में फंस जाने से डीजे लदा पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस हो गई।

बताया जाता है कि बोकारो थर्मल के मुख्य सड़कों में ठेका कंपनी भरतजी पटेल कंपनी द्वारा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा रहा है। जिसके तहत मुख्य सड़कों में बड़े बड़े गड्ढे कर उसमें मिट्टी डाला जा रहा है। बताया जाता है कि गड्ढे में मिट्टी डाले जाने के कारण गड्ढा दलदल का रूप ले लिया है जिसके चपेट में डीजे लदा उक्त पिकअप वैन आ गई। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेक्टर के मदद से फंसे हुए वेन को निकाला गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *