प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भारत सरकार की ओर से संचालित इंस्पायर मानक अवार्ड 2025-26 के लिए बोकारो जिला के हद में कार्मेल स्कूल करगली के दो विद्यार्थियों को चयनित किया गया है। इनमें कक्षा नवी की छात्रा असमी प्रकाश और कक्षा सातवीं का छात्र शरद कुमार के नाम शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को भारत सरकार की ओर से जिला स्तरीय प्रदर्शन हेतु प्रोजेक्ट प्रतियोगिता की तैयारी के लिए ₹10000 की प्रोत्साहन सह सहयोग राशि प्रदान की गई है तथा प्रमाण पत्र भी जारी किए गए हैं। असमी प्रकाश ने डिजिटल ऑटोमेटिक मेडिकल बॉक्स तथा शरद कुमार ने वूमेन सेफ्टी डिवाइस बनाने का इनोवेटिव आईडिया प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का सहयोग एवं मार्ग दर्शन विद्यालय के शिक्षक ओम प्रकाश जडेजा ने किया। विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर शेरिन जोसेफ ने 10 मार्च को चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि सरकार की यह योजना हमारे नौनिहालों को एक मंच प्रदान करती है, जिससे उनमें इनोवेशन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलता है।
![]()













Leave a Reply