बोकारो में राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना दिवस मना

फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का 24 वां स्थापना दिवस बोकारो जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय सेक्टर नाइन में धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात सभी लोगों में खीर बांटकर खुशी मनाई गई।

स्थापना दिवस मनाने के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार देश में बढ़ते डीजल पेट्रोल के दामों के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल ने साइकिल चलाकर विरोध प्रकट किया। साइकिल मार्च सेक्टर नाइन से सिटी सेंटर होते गाँधी चौक पर समाप्त हुई। यहां उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर पूरे देश में आक्रोश है।

इस साइकिल रैली के माध्यम से केंद्र सरकार को राजद चेतावनी देती है कि यदि तेल की कीमतों में रोक ना लगी तो देश की जनता मोदी जी को गद्दी से उतार देगी। जनता के सब्र का इम्तिहान नहीं ले केंद्र सरकार। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत अभी कम है। सरकार को चाहिए कि वह लॉकडाउन के बाद महंगाई की मार झेल रहे जनता को राहत पहुंचाए। राजद हमेशा जनहित में कार्य करती हैं लेकिन केंद्र सरकार जनविरोधी फैसले ले रही है। पुरे देश की जनता, आम गरीब मजदूर केंद्र सरकार की नीतियों से त्रस्त है और अब बदलाव चाह रही है।

स्थापना दिवस और साइकिल रैली में मुख्य रूप से महिला जिला अध्यक्ष ह्रीदया देवी, महानगर अध्यक्ष रामजीत यादव, उपाध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, युवा राजद नेता जितेंद्र नारायण यादव, प्रदेश सचिव कुंदन कुमार गुप्ता, महिला नेत्री मुन्नी देवी, लाल मुनी देवी, अजय यादव, राकेश वर्मा, हरेंद्र सिंह, शंकर यादव, बीरु यादव, गनौरी भगत, शंभू प्रसाद, रामाकांत साह, लल्लन यादव, प्रदीप यादव, संतोष गिरी, भरत जी, मनोज यादव, विद्युत चंद्रा, राजनाथ राय, सरजू प्रसाद, कृष्णा यादव, रंजन यादव, प्रदीप चौरसिया, विजय हंसदा सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 656 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *