सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर की गई विश्व शांति की प्रार्थना
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। साप्ताहिक सदा सुखी दिवस के अवसर पर 8 सितंबर को वैशाली जिला के हद में बागमुसा हाजीपुर स्थित ज्ञान पथ में डिवाइन इंडिया साइंस एंड स्पिरिचुअल हैप्पीनेस एसोसिएशन – दिशा की शाखा संपूर्णम् ग्रुप्स के तत्वावधान में विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
यह दिव्य प्रयोग नेपाल एवं समस्त बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ितों के कल्याण, दिवंगत आत्माओं की शांति और प्रभावित परिवारों के जीवन में शीघ्र सुव्यवस्था लौटने की कामना के लिए किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के जाप से किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने श्रीगायत्री चालीसा, श्रीहनुमान चालीसा और श्रीसुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया। प्राणिक हीलिंग, जुड़वां हृदय पर ध्यान एवं दिशा पीथ्री मेडिटेशन के माध्यम से विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर निकटवर्ती सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र सोनपुर के पं. कन्हैया ओझा (एलआईसी) के सौजन्य से आचार्य राजेश कुमार तिवारी द्वारा सिद्ध की गई श्रीहनुमान चालीसा का उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही एसआरएस सिनेमा हॉल में हनुमान अंश फिल्म के निःशुल्क प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया गया।

मौके पर संस्था के अध्यक्ष एवं गायत्री परिवार से जुड़े महेश्वर प्रसाद सिन्हा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। गायत्री परिवार की महिला शक्ति की ओर से राधा सिन्हा ने कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में मानवता के नाते साधना-उपासना को बढ़ा देना चाहिए और यथासंभव धन, वस्त्र, अन्न आदि से पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। संस्था की प्रेरणा माता सावित्री देवी ने कहा कि मानव कल्याण के लिए ऐसे दिव्य प्रयोग केवल एक दिन नहीं, बल्कि प्रतिदिन अपने-अपने घरों में होने चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक मंगलवार को जहां भी रहें, वहीं से विश्व कल्याण के लिए तीन बार श्रीहनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें, बजरंगबली सबका कल्याण करेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक कुमार, कृष्णा कुमार, प्रबोध तिवारी, संतोष कुमार, प्रणव तिवारी, पुष्पांजलि प्रज्ञा, जन सुराज की सविता तिवारी, भाजपा की मंजू उपाध्याय, सुशांत सिंह राजपूत, सिब्बू कुमार, राजद की कुमारी खुशबू, नेहा कुमारी, रागिनी, अंशु, टुक-टुक कुमारी, आशा सिन्हा, राजकुमार साह सहित कई भावनाशील श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।
![]()













Leave a Reply