Advertisement

डॉ पूजा ने मुफ्त प्रशिक्षण से बदली शिक्षा की तस्वीर, बनाया विश्व रिकॉर्ड

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। महाराष्ट्र के पुणे में बीते 20 अक्टूबर को शैलपुत्री कात्यायनी फाउंडेशन के निदेशक डॉ पूजा ने अद्वितीय उपलब्धि हासिल की है, जिससे उन्हें लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और महाराष्ट्र रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्होंने बिहार और झारखंड के विद्या भारती विद्यालय में अभिभावकों, शिक्षकों, प्रिंसिपल और छात्रों को चार सौ से अधिक घंटे का मुफ्त प्रशिक्षण देकर यह रिकॉर्ड बनाया है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कोहिनूर ग्रुप ऑफ कंपनीज के एमडी कृष्ण कुमार गोयल थे, जबकि अन्य अतिथियों में लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ अविनाश डी. साकुंदे, बॉलीवुड अभिनेत्री निधि तापड़िया, भूमाता ब्रिगेड और भूमाता फाउंडेशन के संस्थापक तृप्ति देसाई और पुणे के भाजपा शहर अध्यक्ष धराज घाटे शामिल थे।

डॉ पूजा को यह सम्मान जवाहरलाल नेहरू संस्कृति सभागार पुणे में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि ने शिक्षा के क्षेत्र में उनकी समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाया है और उन्हें एक प्रेरणा के रूप में स्थापित किया है।

उक्त आयोजन जवाहरलाल नेहरू संस्कृति सभागार पुणे में आयोजित किया गया था। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि एमडी कोहिनूर ग्रुप ऑफ कंपनीज कृष्ण कुमार गोयल के अलावा बतौर अतिथि डॉ अविनाश डी. साकुंदे, निधि तापड़िया, तृप्ति देसाई, धराज घाटे आदि उपस्थित थे।

कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन की उपाध्यक्ष डॉ पूजा की इस अद्वितीय उपलब्धि पर निकेतन के सचिव धीरज कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य रण सुमन सिंह, कुमार गौरव, विद्यालय के अन्य आचार्य एवं दीदी ने हर्ष व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *