Advertisement

विभिन्न पूजा पंडालों का डीडीसी, एसी तथा एसडीओ ने किया निरीक्षण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला मुख्यालय से सटे चास तथा बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न सेक्टरों के पूजा पंडालों में विधि-व्यवस्था को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की स्थिति का अवलोकन करने 10 अक्टूबर की शाम उप विकास आयुक्त (डीडीसी), अपर समाहर्ता (एसी), अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार डीडीसी, एसी तथा एसडीओ ने बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 12 दुर्गा पूजा समिति, सेक्टर टू बी दुर्गा पूजा समिति, सेक्टर नाइन तथा नाइन डी वैशाली मोड़ दुर्गा पूजा समिति, सेक्टर आठ सी सिवान मोड़ दुर्गा पूजा समिति के अलावा चास प्रखंड के जोधाडीह शीतला मंदिर समीप दुर्गा पूजा समिति आदि द्वारा निर्मित विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपरोक्त प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों को जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करने को कहा। उन्होंने पूजा समिति सदस्यों से प्रतिमा विसर्जन, पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोल रूम, विद्युत व्यवस्था, वोलेंटियर, स्वच्छता तथा अग्निशमन यंत्र को लेकर जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिया।

मौके पर चास के डीसीएलआर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित थानों के थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर जिला के हद में विभिन्न प्रखंडों में भी बीडीओ, सीओ तथा थाना प्रभारी ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। साथ हीं सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *