Advertisement

हरियाणा में जीत पर भाजपाइयों ने किया खुशी का इजहार

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के गांधी चौक पर भाजपाइयों द्वारा 9 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर सामूहिक रुप से खुशी का इजहार किया गया।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेताओं ने इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक एकता, नेताओं व कार्यकर्त्ताओं की जनता के साथ सक्रिय संपर्क को इस सफलता का श्रेय दिया। साथ ही भाजपा नेतृत्व को इसके लिए साधुवाद दी।

सोनपुर नगर भाजपा नेता ओमकुमार सिंह के नेतृत्व में गांधी चौक पर जुटे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर हैट्रिक सरकार बनने पर केद्रीय नेतृत्व एवं हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का आभार जताया एवं एक दूसरे को अबीर – ग़ुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। वहीं आम जनों के बीच मिठाइयां भी वितरित की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा के मतदाताओं ने शहजादे को जलेबी की चाशनी का स्वाद बता दिया। कहा कि जलेबी ताजी खाने में ही स्वादिष्ट लगती है। फैक्ट्री में बना कर सप्लाई करने पर स्वाद बेस्वाद हो ही जायेगा। यह बात जनता ने समझा दिया।

उक्त कार्यक्रम मे सोनपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद अजय शाह, निवर्तमान भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु, नमामि गंगे के जिला संयोजक सुनील दुबे, वरीय भाजपा नेता धनंजय सिंह, राकेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, दुर्गा दास, चुनु सिंह, दीपक कुमार शाह, पुरुषोतम कुमार सिंह, शालीग्राम सिंह, राजेश कुमार राज, सुजल कुमार सहित अन्य कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *