प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। सीसीएल के सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत 12 सितंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के संत अन्ना उच्च विद्यालय कुरपनिया में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सीसीएल बीएंडके क्षेत्र द्वारा आयोजित प्रतियोगिता की शुरुआत सत्य निष्ठा प्रतिज्ञा के साथ की गयी। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीएंडके क्षेत्र के विभागाध्यक्ष खनन शंकर झा, विभागाध्यक्ष प्रशासन सह मानव संसाधन विनय रंजन टुडू एवं क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी पीएन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को कीक मारकर किया।
प्रतियोगिता में संत अन्ना उच्च विद्यालय कुरपनिया ने संत एंथोनी उच्च विद्यालय जरंगडीह को 1-0 से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। बेस्ट डिफेंडर कुरपनिया के विशाल कुमार महतो, बेस्ट गोलकीपर खुशाल कुमार, बेस्ट स्ट्राइकर शुभम सिंह, प्लेयर ऑफ़ द मैच अंशुमन कुमार को मिला। अतिथियों ने दोनों टीमों को शील्ड तथा मेडल देकर सम्मानित किया।
विभागाध्यक्ष खनन शंकर झा ने इस अवसर पर कहा कि खेल हमें अनुशासन की सीख देती है और अब विद्यार्थी खेल के माध्यम से अपना करियर को भी आगे बढ़ा सकते हैं। मौके पर सीएसआर अधिकारी संजीत कुमार, गांधीनगर थाना के एसआई विलफ्रेड लकड़ा, प्रधानाध्यपीका कमला खलको, शिक्षक रमेद्र तिवारी, संजय दुबे, अभिजीत कुमार, अनुपम मुखर्जी सहित कई शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply