प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। इनमौसा के कार्यकारी अध्यक्ष ने 9 जून को बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सीएमडी से उनके धनबाद स्थित कार्यालय कक्ष में भेंट की। सीएमडी से भेंट में इनमौसा कार्यकारी अध्यक्ष ने खनन क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों की समस्या समाधान का आग्रह किया।
जानकारी देते हुए इनमौसा कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि उनके नेतृत्व में इनमौसा के नेतृत्व में सीसीएल से ढोरी शाखा सचिव पवन कुमार सिंह, बीसीसीएल के लोदना शाखा के उपाध्यक्ष अनवर मल्लिक, बीसीसीएल अध्यक्ष अजित कुमार सिंह, सहायक महासचिव नागेन्द्र सिंह, सचिव मनोज कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, संगठन सचिव आदि मौजूद थे।
बताया कि भेंट में रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट होल्डर्स का प्रमोशन जिसमें कुछ दिनों में कोल इंडिया मीट होने वाला है और इनमौसा के सभी सीएमडी से मुलाकात कर अपना एजेंडा दे रही है, ताकि मीट में इसपर जोर दिया जा सके। सीएमडी से भेंट में बीसीसीएल के मूनिडीह कोलियरी में कार्यरत माइनिंग सुपरवाइज़र के बेसिक जरूरत जैसे आवास, संडे, हॉली डे कि कटौती पर रोक लगाने, सेफ्टी बोर्ड में इनमौसा का प्रतिनिधित्व देने की मांग की गयी।
प्रभारी अध्यक्ष सिंह ने कहा कि भेंट में बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि वे उनकी बात को कोल इंडिया चेयरमैन मीट में जरूर रखेंगे और बीसीसीएल की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश करेंगे।
![]()













Leave a Reply