अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत 18 सितंबर को अधिकारियों के लिए हिंदी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सोनपुर स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हिंदी क्विज प्रतियोगिता में रेल मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और राजभाषा हिंदी से जुड़े विषयों पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।
यह आयोजन मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर अमित सरन के मार्गदर्शन एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सुमन कुमार तांती के दिशा-निर्देश में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हिंदी पखवाड़े के दौरान राजभाषा के प्रचार-प्रसार के लिए लगातार विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

इस तरह की क्विज प्रतियोगिताओं से न केवल अधिकारियों व कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ती है, बल्कि भारत सरकार की राजभाषा नीति के बारे में जागरूकता का भी विस्तार होता है। कहा गया कि सोनपुर रेल मंडल राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन और कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
![]()













Leave a Reply