Advertisement

करम अखाड़ा में शंकरडीह ने मारी बाजी, नावाडीह की टीमों ने भी बनाई जगह

बगदा में 20 से अधिक झूमर दलों ने दी प्रस्तुतियां, बेहतर तीन टीमों को पुरस्कार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। करम पर्व के अवसर पर 18 सितंबर को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा स्थित खूंटाटांड़ में करम अखाड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजित विराट करम अखाड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक संस्कृति और पारंपरिक नृत्य-संगीत की रंगारंग छटा देखने को मिली। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे 20 से अधिक झूमर दलों ने करम नाच, झूमर सहित अन्य पारंपरिक प्रस्तुतियां दीं। देर शाम तक चले कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

आयोजित प्रतियोगिता में दीपक महतो एवं टीम शंकरडीह करमा ने 17 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। पुष्पा कुमारी एवं टीम नावाडीह 15 अंक के साथ द्वितीय तथा धनेश्वर महतो एवं टीम नावाडीह 14 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। तीनों टीमों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्रस्तुतियों का मूल्यांकन राजेश महतो, प्रेमचंद कालिंदी और मूलीधर महतो की निर्णायक मंडली ने किया।

कार्यक्रम में लोक कलाकार मजबूल खान, रेवती महतो और विकास महतो के अलावा कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार, एसआई रंजन सिंह, यूट्यूबर काजल महतो, मुखिया पति संजय सिंह, पंसस प्रिया देवी, पूर्व मुखिया विष्णुचरण महतो, उपमुखिया वीरेंद्र करमाली, सिंहपुर पंसस विनोद महतो, पूर्व पंसस रेणु देवी, ज्ञानेश जायसवाल और डॉ संतोष कुमार मौजूद थे।

आयोजन को सफल बनाने में सुकदेव राम, चांदमुख महतो, मनु महतो, विकास महतो, गोविंद महतो, कृष्ण किशोर नायक, सुजीत नायक, धर्मनाथ महतो, कमलेश महतो, तुलसीदास महतो, दिलीप महतो, जयप्रकाश वर्मा और मिथुन महतो समेत अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। संचालन सिद्धेश्वर प्रजापति और फागू महतो ने किया।

आयोजन समिति के सुखदेव राम ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह जनसहयोग से आयोजित किया गया। ग्रामीणों, कलाकारों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से पहली बार आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाया जा सका। उन्होंने सभी सहयोगियों और दर्शकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह जनसहयोग मिलता रहा तो इससे बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *