अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में वर्ष 2026 की तीसरी पेंशन अदालत का सफल आयोजन 18 सितंबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभा कक्ष में किया गया।
सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के मार्गदर्शन में आयोजित पेंशन अदालत में कुल 11 परिवाद प्राप्त हुए। प्राप्त परिवाद मुख्य रूप से वार्षिक वेतन वृद्धि, चिकित्सा भत्ता और एरियर भुगतान से संबंधित थे। सभी मामलों पर विस्तृत सुनवाई के बाद उनका त्वरित एवं संतोषजनक निष्पादन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, मंडल लेखा अधिकारी, सहायक कार्मिक अधिकारी के साथ-साथ पेंशनर्स एसोसिएशन एवं विभिन्न यूनियनों/एसोसिएशनों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। पेंशन अदालत में प्राप्त सभी 11 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया।
![]()













Leave a Reply