जिला उपायुक्त अजय नाथ झा भी हुए पूजा में शामिल
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला मुख्यालय समाहरणालय परिसर में 17 सितंबर को देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ की गई। पूजा में जिला उपायुक्त अजय नाथ झा शामिल हुए।
चालक संघ की ओर से आयोजित पूजा के अवसर पर समाहरणालय के नजारत उप समाहर्ता राजकुमार शर्मा, प्रधान सहायक लक्ष्मी नारायण प्रसाद, जिला नाजिर राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, अमरनाथ यादव, उमा शंकर पाठक, जितेंद्र सिंह, चंदन कुमार, अफताब आलम सहित चालक, कर्मचारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे। पूजा के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार आयोजित पूजा कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा भी शामिल हुए और भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने चालक संघ के सदस्यों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, तकनीक, शिल्प एवं कार्य-कौशल का प्रतीक माना जाता है। उनके प्रति आस्था हमें अपने कार्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

इस अवसर पर चालक संघ के सदस्यों ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। वाहनों एवं कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों की भी पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें समाहरणालय परिसर में मौजूद पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने हिस्सा लिया। चालक संघ के सदस्य प्रवीण सिंह एवं रामप्रवेश सिंह ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा उनके लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि उनके दैनिक कार्य में वाहन एवं तकनीकी उपकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस दिन वाहनों की साफ-सफाई कर उनकी पूजा की जाती है और सुरक्षित एवं सुचारु कार्य संचालन की प्रार्थना की जाती है। साथ ही बताया कि उपायुक्त द्वारा कैरम बोर्ड दिया गया, ताकि बैठक के दौरान चालक आपस में कैरम बोर्ड खेलकर अपना समय व्यतीत करेंगे। पूरे आयोजन के दौरान समाहरणालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
![]()













Leave a Reply