प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड में भाजपाईयों में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर प्रखंड के हद में गोमिया विधानसभा एवं अंगवाली मंडल (बेरमो विधानसभा) के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित तिथियानुसार अपने अपने घर के दरवाजे व चौक, चौराहे पर दिए जलाकर पीएम की अबतक की देशसेवा के प्रति कृत्यज्ञता जाहिर किया।

जानकारी के अनुसार अंगवाली मंडल के चांदो पंचायत शक्ति केंद्र स्थित पुस्तकालय चौक, काली मंदिर के समीप चांपी में मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, महिला नेत्री मंजू देवी के नेतृत्व में दीपक जलाया गया। इस क्रम में चलकरी में वरीय भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार ठाकुर, अंगवाली में पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा एवं रेखा देवी के नेतृत्व में एक दर्जन महिलाओं ने दिया जलाकर प्रधानमंत्री मोदी की अबतक की विकास को याद किया गया एवं सभी ने पीएम को शुभकामनाएं दी है।
![]()













Leave a Reply