रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बिहार के दरभंगा रहिवासी गुलाब देव महतो की पुत्री तथा बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के नव प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम टोला मंजूरा की शिक्षिका रूपा रानी की पुत्री निशा रानी ने अपने संघर्ष, मेहनत और लगन के दम पर सीए बन कर सफलता की मंजिल हासिल की है। निशा की इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों, शिक्षकों और समाज के प्रबुद्ध जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी है।
सहायक अध्यापक संघ के बोकारो जिलाध्यक्ष संजय कुमार महतो सहित दर्जनों शिक्षकों ने निशा रानी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने 18 सितंबर को कहा कि निशा रानी ने कठिन परिस्थितियों और निरंतर संघर्ष के बीच अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल की है, जो अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। बधाई देनेवालो में केदारनाथ महतो, अर्जुन महतो, भिखारी महतो, माशूक अंसारी, रमजान अंसारी, संजय कुमार, कपिलेश्वर महतो, मुस्तकीम अंसारी, बीगन महली, मनोज महतो, विमल राय, माता शरण मांझी, रथुराम महतो आदि शामिल है।
![]()













Leave a Reply