गणपति बाप्पा मोर्या पुढच्या वर्षी लवकर या
कार्यालय संवाददाता/मुंबई। राज्य के महापर्व में महज डेढ़ दिनों की गणपति का विसर्जन आरसीएफ पुलिस के नेत्रित्व में भारी बारिश के बीच कुल पांच स्थलों पर सार्वजनिक गणपती कुल 2 और घरगुती कुल 509 मूर्तियों को विसर्जित किया गया। इस दौरान आराध्य देव के अनुयायियों ने गणपति बाप्पा मोर्या पुढच्या वर्षी लवकर या के उद्घोषों के साथ मूर्तियों का विसर्जन किया। महज डेढ़ दिनों की गणपति के दौरान आरसीएफ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दत्तात्रय पाटील सहित उनकी पूरी टीम सक्रिय रही। विसर्जन को लेकर जोन 6 के आला अधिकारी भी सक्रिय दिखाई दिए बताया जाता है कि आरसीएफ पुलिस स्टेशन की हद में श्री गणेश मूर्ती विसर्जन का सिलसिला सुबह 10 बजे से शुरू हुआ जो लगभग 1 बजे रात तक चलता रहा।

आरसीएफ पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक आशिष तालाब, सार्वजनिक और घरगुती 0, जवाहर कृत्रिम तालाब, सार्वजनिक 1 और घरगुती 428, माहुल जेट्टी, सार्वजनिक 1 और घरगुती 55, टाटा जेटी,सार्वजनिक 0 और घरगुती 12, टाटा कॉलनी कृत्रिम तालाब सार्वजनिक 0 और घरगुती मात्र 14 है। इस प्रकार सार्वजनिक गणपती कुल 2 और घरगुती कुल 509 मूर्तियों को विसर्जित किया गया। इस दौरान दीपेश घरात ने बारी -बारी से मूर्तियों को कृत्रिम तालाब में पहुंचाया।
बताया जाता है कि यह आंकड़ा पिछले वर्ष कि तुलना में काफी कम है। कहीं ऐसा तो नहीं कि राज्य के महापर्व पर भी महंगाई का असर पड़ा है। विसर्जन के अवसर पर जवाहर कृत्रिम तालाब के पास जोन 6 के पुलिस उपायुक्त समीर शेख, वरिष्ठ अधिकारी दत्तात्रय पाटील और पुलिस उपनिरीक्षक दीपाली पावसे कि भूमिका सराहनीय रही।
Tegs: # Resounded during the one-and-a-half-day Ganpati immersion.
![]()













Leave a Reply