Advertisement

बगदा में करम आखाड़ा में दिखी झारखंडी लोक संस्कृति की विविध छटा

तपोभूमि परिसर में जुटीं विभिन्न गांवों की पारंपरिक प्रस्तुतियों पर झूमते नृत्य टीम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। करम पर्व के मौके पर 16 सितंबर को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा के खूंटा टांड़ स्थित तपोभूमि परिसर में आयोजित विराट करम अखाड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम में झारखंडी लोक संस्कृति की विविध छटा देखने को मिली।

इस अवसर पर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से पहुंची लगभग डेढ़ दर्जन नृत्य टीमों ने करम नाच, झूमर, संथाली नृत्य, घोड़ा नाच सहित अन्य पारंपरिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष रहिवासी शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार अखाड़ा में पहुंचे कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रत्येक टीम को प्रदर्शन के लिए 15-15 मिनट का समय निर्धारित किया गया था। टीमों की प्रस्तुतियों में ग्रामीण जीवन, लोक परंपरा और सामूहिक संस्कृति की झलक दिखाई दी। खासकर घोड़ा नाच ने दर्शकों का ध्यान खींचा। कलाकारों के प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में लोक कलाकार मजबूल खान, रेवती महतो और विकास महतो मुख्य अतिथि सह विशिष्ट कलाकार के रूप में शामिल हुए। कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार और एसआई रंजन सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अतिथियों ने करम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए लोक कला और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में ऐसे आयोजनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं।

बताया जाता है कि नृत्य टीमों की प्रस्तुतियों का आकलन राजेश महतो, प्रेमचंद कालिंदी और मूलीधर महतो की निर्णायक मंडली ने किया। कार्यक्रम का संचालन सिद्धेश्वर प्रजापति और फागू महतो ने किया। कार्यक्रम में मुखिया पति संजय सिंह, टांगटोना के पंसस प्रिया देवी, पूर्व मुखिया विष्णुचरण महतो, उपमुखिया वीरेंद्र करमाली, सिंहपुर पंसस विनोद महतो, पूर्व पंसस रेणु देवी और डॉ संतोष कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

आयोजन को सफल बनाने में कृष्ण किशोर साव, चांदमुख महतो, सुकदेव राम, मनु महतो, विकास महतो, गोविंद महतो, सुजीत नायक, धर्मनाथ महतो, कमलेश महतो, तुलसीदास महतो, दिलीप महतो, जयप्रकाश वर्मा और मिथुन महतो समेत आयोजन समिति के सदस्यों ने सहयोग किया।

कार्यकम में आजाद हिंद क्लब, मुरहूलसुदी-भागीरथ महतो एवं टीम, कुरक सरना कैराझरना संथाली टीम सुदी एवं चौड़ा, रामलाल मुर्मू एवं शास्त्री मुर्मू एवं टीम, रथूराम महतो एवं टीम टोंडरा, मुकेश महतो एवं टीम पुरनाडीह, दीपक महतो एवं टीम शंकरडीह करमा, कैलाश महतो एवं टीम रुगड़ीटांड़-रांगामाटी, माणिक चंद्र महतो एवं टीम रांगामाटी, रामराज क्लब कुरको-सुरेश कुमार महतो एवं टीम, नावाडीह सरना समिति क्लब-घनेश्वर महतो एवं टीम, परमेश्वर महतो एवं समस्त टीम कुरको ऊपर टोला, प्रेमचंद कालिंदी एवं समस्त टीम पिरगुल, बाबा बड़राव टीम परसाटांड़, भुनेश्वर महतो एवं समस्त टीम, बजरंग दल ललमटिया, बैजनाथ महतो एवं समस्त टीम, मां मनसा क्लब रानीटांड़, कपिलेश्वर महतो एवं टीम, हरिजन विकास मंच-कुलदीप महतो एवं टीम सिंहपुर, परशुराम महतो एवं समस्त टीम बसरिया, चतुर कालिंदी एवं टीम बगदा, आनंद नायक एवं टीम बगदा, महतो टोला टीम खुदीबेड़ा एवं कीर्तन मंडली तथा भूषण महतो एवं आयोजन समिति की समस्त टीम बगदा ने भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *