रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दांतू स्थित हरिजन टोला में बिजली आपूर्ति की समस्या दूर हो गई है। खराब ट्रांसफार्मर की जगह सौ केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद टोला में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
जानकारी के अनुसार 16 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण कुमार नायक ने फीता काटकर नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया।
ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण हरिजन टोला के ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बिजली नहीं रहने से घरेलू कार्यों के साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। नए ट्रांसफार्मर के चालू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और खुशी जताई।
ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के अवसर पर पंसस नगेंद्र कुमार, मुरलीधर नायक, रोशन दसौंधी, कपूर घासी, संजय घासी, नरेश घासी, जीतन घासी, महेंद्र घासी, चंदन घासी, ठाकुर घासी, वाले घांशी, मनोज घासी, राजेश घासी, हिरण घासी, बरतू घासी, पंकज घासी समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply