Advertisement

बेरमो कोयलांचल में धूमधाम से मनाया गया देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। वास्तु कला निर्माण एवं सृजन के देवता देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा बीते 17 सितंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया।

जानकारी के अनुसार बेरमो कोयलांचल के सीसीएल के ढ़ोरी, बीएंडके व कथारा क्षेत्र के कोलियरियों, बोकारो व चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट, लेथ मशीन, इलेक्ट्रिकल वर्क शॉप, गैराज, ऑटो स्टैंड, टेंपो स्टैंड, कार स्टैंड के अलावे आरकेटी, तरुण सिंह, करण इंटर प्राइजेज, दिव्या, बीकेबी, खेमका कंपनी सहित कई जगहो में धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया।

बताया जाता है कि क्षेत्र के करगली वाशरी व कल्याणी परियोजना में भव्य पूजा पंडाल निर्माण कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों का कुशल मंगल की कामना की गई। वही छोटे-बड़े वाहन मालिकों ने अपने अपने घरों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। पूजा के दौरान गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनुप सिंह), ढ़ोरी जीएम राजीव कुमार सिंह, बीएंडके जीएम एस के झा व कथारा जीएम एकेबी सिंह आदि ने विभिन्न जगहों मे घूम-घूमकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की तथा प्रसाद ग्रहण की।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *