ए. के. जायसवाल/पेटरवार (बोकारो)। पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में जमशेदपुर के टाटानगर में 18 सितंबर की देर रात्रि भक्ति-जागरण का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालू नगरवासी शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार न्यू रॉयल बॉयज क्लब सुखिया रोड कमिटी की ओर से आयोजित श्रीगणेश पूजा महोत्सव के पांचवें दिवस रात को भक्ति-जागरण का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें गायक कलाकार विकास सहाय एवं ग्रुप द्वारा दर्जनों भजन प्रस्तुत किए गए। रात भर स्थानीय श्रद्धालु देखने को जुटे रहे। जानकारी के अनुसार भक्ति जागरण के आयोजन में श्रीगणेश पूजा कमिटी की ओर से राजेश सिंह, राजा सिंह, प्रणव मलिक, नवजोत सिंह, हर्ष कुमार, साहिल कुमार आदि सक्रिय रहे।
![]()













Leave a Reply