Advertisement

कांग्रेस एसटी मोर्चा विधायक प्रतिनिधि गोपीन मुर्मू को पुत्री शोक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। कांग्रेस एसटी मोर्चा के बेरमो विधायक प्रतिनिधि सह बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चांपी पंचायत रहिवासी गोपीन मुर्मू की पुत्री का 17 सितंबर को निधन हो गया।

बताया जाता है कि कांग्रेस एसटी मोर्चा विधायक प्रतिनिधि मुर्मू की 22 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी का निधन 17 सितंबर को प्रातः झारखंड की राजधानी रांची स्थित रिम्स में ईलाज के दौरान हो गई। पुत्री के निधन की खबर ने परिवार सहित कांग्रेस व जेएमएम खेमे को झकझोर कर रख दिया।

परिजनों के अनुसार अस्पताल से शव घर आने पर काफी संख्या में प्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता गोपीन के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उसे ढाढस बंधाया। ऐसी दु:खद घड़ी में बड़ी हिम्मत रखने की सलाह दी। अपराह्न स्थानीय अंबाटोला स्थित दामोदर नदी तट पर अंत्येष्टि की गयी, जिसमें बड़ी संख्या में रहिवासी शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *