Advertisement

वाहन जांच अभियान में 11 वाहनों का काटा गया ₹30 हजार ऑनलाइन फाइन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह के निर्देश पर जिला के हद में तेनुघाट ओपी थाना के समीप 6 अप्रैल को ट्रैफिक पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच दल का नेतृत्व ट्रैफिक पुलिस के एसआई अर्जुन महतो कर रहे थे। इसमें ट्रैफिक पुलिस के शारदा पांडेय, प्रवीण सिंह और संजय पांडेय शामिल थे।

जानकारी के अनुसार वाहन जांच टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की गईं। इस अभियान के दौरान कुल 11 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया। चालान काटे गए वाहनों में दोपहिया और चार पहिया दोनों तरह के वाहन शामिल थे।

ट्रैफिक एसआई अर्जुन महतो ने कहा कि यह अभियान यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया गया था। ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। जांच के दौरान बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा, प्रदूषण, इंश्योरेंस, सीट बेल्ट की जांच की गई। कहा कि जांच के क्रम में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन में हेलमेट पर जोर दिया गया। साथ में चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने का निर्देश भी दिया गया। ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और अपने वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज हमेशा संभालकर रखने की अपील की है।

बता दूँ कि सघन वाहन जांच के दौरान कई दो पहिया वाहन चालक इधर-उधर भागने में सफल रहे। इस दौरान एक ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली की बात सामने आयी है, हालांकि उक्त पुलिस कर्मी द्वारा अवैध वसूली की बात सीरे से नकार दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *