Advertisement

स्वांग गणेशोत्सव में प्रशासनिक व राजनीतिक हस्तियों का लगा जमावड़ा

बीते 18 सितंबर को हवन-कन्या पूजन व् 19 को नगर भ्रमण के साथ बप्पा की विदाई

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के स्वांग वन सी स्थित सामुदायिक भवन परिसर में बीते 19 सितंबर की देर संध्या गणेश पूजा महोत्सव का विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर यहां बड़ी संख्या में प्रशासनिक तथा राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा देखा गया। गया।

श्रीश्री गणेश पूजा महोत्सव समिति स्वांग के तत्वाधान में आयोजित चतुर्थ वर्षीय गणेश महोत्सव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासनिक, राजनीतिक और सीसीएल प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने गणपति बप्पा के दरबार में उपस्थिति दर्ज कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों में झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, कांग्रेस नेता सुबोध सिंह पवार, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, झामुमो नेता नरेश मंडल, शंकर पासवान, जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, समाजसेवी सूरज लाल सिंह उर्फ बबलू सिंह, आजसू केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, स्वांग दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद पासवान, वर्तमान मुखिया रीना सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य उपस्थित रहे।

वहीं पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों में पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो, आईईएल थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मंडल, बोकारो थर्मल थाना के निवर्तमान थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव, गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह सहित कई अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

इसी क्रम में सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संचालन विनोद कुमार, विभागाध्यक्ष एलएंडआर अर्जुन कुमार प्रसाद, पीओ स्वांग-गोबिंदपुर फेज टू सतीश कुमार त्रिवेदी, विभागाध्यक्ष असैनिक कुमार शशांक देव, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक ए. के. दास, वित्त प्रबंधक जे.पी. एन. सिंह, प्रीतम कुमार, ऑपरेशन इंचार्ज मनोज पासवान, बीएंडके क्षेत्र के क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक राजीव रंजन, एकेकेओसीपी खासमहल के परियोजना पदाधिकारी *श्री सुमेधा नंदन, खान प्रबंधक एस.के. सिंह सहित ढोरी, करगली और कथारा क्षेत्र के कई विभागाध्यक्षों ने बप्पा का आशीर्वाद लिया।

कमेटी के सदस्य मनोज सिंह ने 20 सितंबर को बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय सिंह, जगदीश प्रसाद, संतोष कुमार, डी.के. राय, पंकज सिन्हा, कृष्णकांत त्रिपाठी, ललन सिंह सहित कमेटी के सभी सदस्यों व बच्चों का योगदान सराहनीय रहा। कहा कि पांच दिवसीय श्रीगणेश पूजनोत्सव को लेकर प्रतिदिन सुबह-शाम पूजन, दिन भर प्रसाद वितरण और संध्या बेला में श्रीधाम वृंदावन से पधारी परम पूज्य साध्वी लक्ष्मी रामायणीजी द्वारा संगीतमय प्रवचन तथा आचार्य सुनील शास्त्री द्वारा पूजन कराया गया। कार्यक्रम का समापन महोत्सव के अंतर्गत बीते 18 सितंबर को विधिवत पूजन, हवन, कन्या पूजन एवं खिचड़ी महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। तत्पश्चात 19 सितंबर को ढोल-नगाड़ों के साथ महिलाओं एवं बच्चों द्वारा भव्य नगर भ्रमण निकाल कर गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन कर भावभीनी विदाई दी गई।

मूर्ति विसर्जन एवं नगर भ्रमण कार्यक्रम में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने भी महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना विशेष योगदान दिया और पूरे नगर भ्रमण में साथ चलकर बप्पा को विदाई दी। इस दौरान श्रद्धालू गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ का गगनभेदी नारा लगा रहे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *