Advertisement

सर्व सुविधाओं से लैस है चेंबूर नाका के सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव ट्रस्ट का पंडाल

कार्यालय संवाददाता/मुंबई। महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस के सख्त नियमों का पालन करते हुए सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव ट्रस्ट अपने 61वें वर्ष पर विशेष साज सज्जा के साथ अपने पंडाल को सुशोभित किया है। पिछले 6 दशकों से चेंबूर नाका के राजा के नाम से प्रसिद्ध इस ट्रस्ट के मौजूदा अध्ययक्ष आस्था के पुजारी अनिल बच्चू भाई चौहान हैं।धार्मिक विचारों वाले अनिल बच्चू भाई चौहान अपने कार्यकाल में दिल खोल कर गणेशोत्सव मनाते हैं। हालांकि उनकी पूरी टीम राज्य के महापर्व में काफी व्यस्त रहती है। इस वर्ष नशा मुक्ति थीम पर बने इस पंडाल को दर्शनार्थियों द्वारा काफी सराहना कि जा रही है। लगातार 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव में ट्रस्ट द्वारा विभिन्न प्रकार कि सुविधाएं मुहैया कराई गई है। यहां हर शान आरती का समय निर्धारित किया गया है ताकि दर्शन करने वाले व आरती में शामिल होने वाले समय पर पहुंच सकें।

गौरतलब है कि रविवार को हर वर्ग के मुंबईकरों के लिए मुफ्त मेडिकल सुविधाएं भी मुहैया कराई गई। मुफ्त मेडिकल में सैकड़ों नागरिकों ने लाभ लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल बच्चू भाई चौहान ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस के सभी नियमों का पालन करते हुए पुरे पंडाल को सीसीटीवी कि निगरानी में रखा गया है।

रविवार के दर्शनार्थियों में अनिल बच्चू भाई चौहान के अलावा धुरव बंसाली, हरीश गौनियल, राहुल शिंदे, दर्शन टांगना आदि ने महाआरती में शामिल हुए और विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल बच्चू भाई चौहान द्वारा जरूरतमंद मुंबईकरों के लिए मुफ्त मेडिकल कैंप, ब्लड कैंप और छात्रों के लिए नोट बुक वितरण भी किया जा रहा है।

Tegs: #The Chembur Naka Public Shri Ganeshotsav Trust’s pandal is fully equipped with all amenities.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *