Advertisement

सोनपुर रेल मंडल में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों का सम्मान, 9 कर्मियों व् आश्रितों को पीपीओ

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में 30 सितंबर को सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं मृत रेलकर्मियों के आश्रितों के लिए समापक भुगतान सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित समारोह में सितंबर माह में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को विदाई दी गई।

जानकारी के अनुसार समारोह में सामान्य सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले 9 रेलवे कर्मचारियों तथा मृत रेल कर्मचारियों के 5 आश्रित परिजनों को अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा शाल ओढ़ाकर और पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रेल प्रशासन की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दीर्घकालीन सेवा योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया और उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की कामना की गई। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं परिजनों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले विभिन्न देयकों, पेंशन एवं अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, मंडल लेखा अधिकारी (प्रभारी), सहायक कार्मिक अधिकारी सहित मान्यता प्राप्त यूनियनों, एससी/एसटी एसोसिएशन एवं ओबीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कहा गया कि सोनपुर रेल मंडल द्वारा सेवानिवृत्त रेलकर्मियों एवं उनके परिवारों के सम्मान तथा कल्याण को हमेशा प्राथमिकता दी जाती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *