रेल मंडल में मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें समय पर रही 95 प्रतिशत
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल ने परिचालन दक्षता में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रेल मंडल ने एक ही दिन में रिकॉर्ड 23 क्रैक मालगाड़ियों का सफल संचालन किया है, वह भी बिना किसी एन-रूट क्रू चेंज के। यह सोनपुर रेल मंडल का अब तक का सर्वाधिक एक-दिवसीय क्रैक ट्रेन संचालन है।
सोनपुर रेल मंडल द्वारा 19 सितंबर को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस उपलब्धि में कटिहार-छपरा (केआईआर-सीआरपी) रेल खंड पर 9 क्रैक ट्रेनों ने 326 किलोमीटर की दूरी मात्र 9 घंटे 12 मिनट में तय कर 36 किलोमीटर/घंटा की औसत गति प्राप्त की। सबसे बड़ी बात यह रही कि समस्तीपुर यार्ड (एसपीजे) में किसी भी ट्रेन का क्रू परिवर्तन नहीं किया गया और सभी ट्रेनें निर्बाध रूप से यार्ड से गुजरीं, जिससे जंक्शन पर ठहराव समाप्त हुआ और ट्रंक रूट की नेटवर्क गतिशीलता में उल्लेखनीय सुधार देखा गया।
बताया गया कि एक दिन में इन रेल खंडों पर चलीं क्रैक ट्रेनों में कटिहार-छपरा रेल खंड पर 9, सिमरिया- मुजफ्फरपुर-सिमरिया रहा खंड पर 8, बरौनी- तिलैया रेल खंड पर 3 और बरौनी-दरभंगा रेल खंड पर 3 ट्रेनों सहित कुल 23 ट्रेनों का संचालन किया गया।
इस रिकॉर्ड ऑपरेशन से 23 रनिंग क्रू सेट की प्रत्यक्ष बचत हुई है, जिससे क्रू एवं परिचालन लागत में कमी, लोकोमोटिव एवं वैगनों के टर्न अराउंड में सुधार और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर अतिरिक्त लाइन क्षमता उपलब्ध हुई है। इससे ट्रेन-ऑन-डिमांड एवं अन्य मालगाड़ियों के संचालन में भी सुविधा होगी।
उल्लेखनीय है कि मालगाड़ियों के इस रिकॉर्ड संचालन के बावजूद यात्री सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। दिनभर संचालित 134 मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों में 95 प्रतिशत ट्रेनें समय पर चलीं, जो दर्शाता है कि सुव्यवस्थित माल परिचालन और यात्री समय पालन एक-दूसरे के पूरक हैं।
![]()













Leave a Reply