अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर के तत्वाधान में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विराट आयोजन बाबा हरिहरनाथ मंदिर के प्रांगण में किया जा रहा है। आयोजन की शुरुआत बीते 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव से की गयी, जिसकी संध्या में सन स्टार जागरण मंडली द्वारा भजन प्रस्तुति की गई।
इसी क्रम में 7 सितंबर को यहां भागवत कथा का विधिवत उद्घाटन सोनपुर के विधायक विनय सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रातः 8 बजे कलश यात्रा निकाली गई। वहीं आगामी 13 सितंबर तक प्रतिदिन संध्या 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक कथा का आयोजन होगा।
जानकारी के अनुसार कथा वाचन उत्तर प्रदेश के वृन्दावन के प्रसिद्ध कथा वाचक सुमंत कृष्ण शास्त्री उर्फ कन्हैयाजी महाराज द्वारा किया जा रहा है। उद्घाटन के अवसर पर सतीश बाबा, मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लू, जिला मंत्री राजीव सिंह, नरेश सिंह, संजय सिंह (ठेकेदार), उमाशंकर सिंह, बिपिन कुमार सिंह, आदित्य पुष्प, दर्श कन्हैया, नवीन कुमार सिंह मुन्ना सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply