Advertisement

सीआईएसएफ ने हरिजन बस्ती जंगल से अवैध कोयला लोड ट्रक किया जब्त

राजेश कुमार/बीटीपीएस (बोकारो)। एमएमडीआर एक्ट के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बोकारो थर्मल के हरिजन बस्ती जंगल से लगभग 30 टन अवैध कोयला लदा एक ट्रक जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ ने बीते एक नवंबर की रात्रि लगभग 1:30 बजे सीसीएल कथारा क्षेत्र से सटे बोकारो थर्मल हरिजन बस्ती में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। छापेमारी में लगभग 30 टन अवैध कोयला लदा ट्रक को हरिजन बस्ती ईट भट्ठा के समीप जंगल से जब्त किया गया। जिससे अवैध कोयला परिवहन में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है। उक्त कोयला सीसीएल के गोविंदपुर परियोजना से चुरा कर जमा किया गया बताया जा रहा है।

सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के दिशा-निर्देश पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अवैध कोयला परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई किया गया। छापेमारी रणनीतिक तरीके से एम्बुश लगा कर किया गया। इस दौरान अवैध कोयला लोड किए जा रहे ट्रक क्रमांक-NL01AC/4676 को पकड़कर उसमें लोड लगभग 30 टन कोयले को जब्त कर लिया गया। मामले में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 यानी एमएमडीआर एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *