पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मंजूरा सपाहीटांड़ में एकदिवसीय मानसून क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने खिलाड़ियों से मुलाकात की, उनका हौसला बढ़ाया और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा सीखने को मिलती है। साथ ही, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिला परिषद सदस्य अमरदीप महराज के साथ शिशुपाल महतो, संजय महतो, नरेश घासी, प्रतिम मिश्रा, चंदन कुमार, पंकज कुमार और गोपाल महतो ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों से लगातार अभ्यास करने और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की। इस मौके पर स्थानीय गणमान्य सहित दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद रहे। अतिथियों ने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की।
![]()













Leave a Reply