पहले मैच में अमलो ग्रामीण ने कल्याणी ग्रामीण को 1-0 गोल से रौंदा
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत बोकारो जिला के हद में बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल मैदान करगली मे 15 अक्टूबर को फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। पहले मैच में अमलो ग्रामीण ने कल्याणी ग्रामीण को पराजित करने में सफल रहा।
सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र द्वारा आयोजित खेलेगा कोल इंडिया, सतर्क रहेगा कोल इंडिया थीम के साथ फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। पहला मैच अमलो ग्रामीण और कल्याणी ग्रामीण के बीच खेला गया। जिसमे अमलो ग्रामीण ने 1-0 गोल से विजयी रहा।
इस अवसर पर ढ़ोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) राजीव कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बॉल को किक मार कर मैच का शुभारंभ किया। महाप्रबंधक ने
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल के महत्व और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया है। कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय और ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा मिलता है और नई प्रतिभाएं सामने आती हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि खेल सिर्फ प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, परिश्रम और आपसी भाईचारे की सीख देता है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और इस परंपरा को निरंतर जारी रखने की बात कही।

इस अवसर विशिष्ट अतिथि के रूप सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट राज प्रताप सिंह ने कहा कि खेल, जागरूकता और टीम भावना के इस सुंदर संगम ने सतर्कता के संदेश को और प्रभावी बनाया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करने, सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाने और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से खेल आयोजनों का सहारा लिया जाता है। मुख्य अतिथि जीएम सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड और उपहार देकर सम्मानित किया। रेफरी सुबीर मुखर्जी के नेतृत्व मे खेला गया मैच काफी रोमांचक रहा।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष माइनिंग मनोज पाठक,
विभागाध्यक्ष प्रशासन एवं मानव संसाधन कुमारी माला, प्रबंधक एचआर अभिषेक सिंहा व मोहम्मद तौकीर आलम समेत यूनियन प्रतिनिधि आर उनेश, जवाहर लाल यादव, कैलाश ठाकुर, पंसस रवींद्र गिरि और भोला रविदास आदि मुख्य रूप मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply