सत्यनिष्ठ 191 रक्तवीरों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान, बीते वर्ष के मुकाबले बढ़ी सहभागिता
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के कोल इंडिया की अनुशंगी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय स्थित गंगोत्री कंवेन्शन सेंटर के प्रांगण में एक अक्टूबर को सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का विधिवत उद्घाटन सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर मुख्यालय के महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, हितधारक एवं बड़ी संख्या में सत्यनिष्ठ रक्तवीरों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने सभी कर्मियों को स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कर्मियों को सक्रिय रूप से रक्तदान के लिए आगे आकर ऐसे पुनीत एवं मानवीय कार्य में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और प्रत्येक स्वस्थ इंसान को इस नेक कार्य के लिए आगे आना चाहिए।
सीसीएल मुख्यालय के जनसंपर्क विभाग के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले रक्तदान शिविर में निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा समेत कुल 191 सत्यनिष्ठ रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित विशेष रक्तदान शिविर में आईआईसीएम के अधिकारियों एवं जेएसएसपीएस के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सत्यनिष्ठा, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। इस वर्ष के अभियान की थीम लेट इंटेग्रीटी फ्लो, लेट लाइफ ग्रो, लेट प्रोस्पेरिटी फॉलो रही, जो सत्यनिष्ठा के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी को भी रेखांकित करती है।
![]()













Leave a Reply