एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत अंतर्गत ग्राम भुरकुंडवा स्थित संत मदर टेरेसा विद्यालय में 8 सितंबर को सांस्कृतिक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय निदेशक सतीश दयाल सहित बांध पंचायत की मुखिया पुत्र सह समाजसेवी बबलू कुमार यादव मुख्य रूप से शामिल हुए।
डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा के पीछे स्थित संत मदर टेरेसा विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक तथा मुखिया पुत्र द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिका के बीच प्रशस्ति पत्र, मेडल, पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर मुखिया पुत्र समाजसेवी बबलू कुमार यादव ने उपस्थित जनों को शिक्षक दिवस की शुभकामनायें देते हुए छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मौके पर उपस्थित गणमान्य जनों ने देश के दूसरे राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति को आमंत्रण हेतु आभार व्यक्त किए। वहीं उत्कृष्ट कार्य हेतु शिक्षको को सम्मानित कर बधाई दी गयी। आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय निदेशक, मुखिया पुत्र सहित वार्ड सदस्य गुलटन यादव, प्रधानाचार्य दिलीप यादव, सहायक शिक्षक पूजा कुमारी, कोमल कुमारी, भारती कुमारी, पूनम कुमारी, लक्षा कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्रा व् रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply