Advertisement

श्रीदुर्गा मंदिर में की गयी दुर्गा माता की तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा मां की पूजा-आरती

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। शारदीय नवरात्र के सुअवसर पर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली मंडपवारी चौक स्थित श्रीदुर्गा मंदिर में तीसरे दिवस 13 अक्टूबर को मां दुर्गा की तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा एवं दुर्गासप्तशती पाठ का आयोजन किया गया। आचार्य संतोष चटर्जी द्वारा दुर्गासप्तशती पाठ सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर सायंकालीन मां की आरती में श्रद्धालु पुरुष एवं माताओं के साथ बच्चे, बच्चियों ने भी शामिल होकर श्रद्धा और भक्ति से माता की पूजा अर्चना की। आरती के पश्चात गांव की दर्जनों महिलाएं यहां आकर माता गीत लयबद्ध प्रस्तुत रहीं हैं तथा स्थानीय संकीर्तन मंडली के सदस्यों द्वारा ढोलक, हारमोनियम, झाल की ताल पर धार्मिक भजन प्रस्तुत देर रात तक किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *