प्रहरी संवाददाता/बीटीपीएस (बोकारो)। डीवीसी सीएसआर की ओर से 13 अक्टूबर को बोकारो थर्मल में नव पदस्थापित परियोजना प्रधान का स्वागत किया गया।
जानकारी के अनुसार डीवीसी बोकारो थर्मल के सीएसआर कर्मी विभागीय प्रबंधक के नेतृत्व में बोकारो थर्मल के नये परियोजना प्रधान मधुकर श्रीवास्तव एवं ओएंडएम राजेश बिस्वास को गुलदस्ता देकर एवं शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया।
मौके पर सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष चौधरी ने नव पदस्थापित परियोजना प्रधान श्रीवास्तव को सीएसआर की ओर से क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी एवं स्वरोजगार से संबंधित महिलाओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण से भी अवगत कराया। साथ हीं उन्होंने सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर सीएसआर प्रबंधक चौधरी सहित सीएसआर कर्मी भैरव महतो, सुष्मिता बरनवाल व् कई अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply