प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में पोटका प्रखंड के शंकरदा पंचायत स्थित शंकरदा (काशीडीह) सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति शांति एवं सादगी के साथ दीर्घ पच्चीस वर्ष का लंबा सफर पूर्ण कर रही है।
उक्त सफलता के अवसर पर पूजा कमिटी के निर्णयानुसार इस वर्ष आयोजन को रजत जयंती के रूप में मनाने जा रही है। इस वर्ष कुछ विशेष एवं आकर्षक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां की जा रही है। इसके तहत मां दुर्गा के सम्पूर्ण प्रतिमा के साथ नवदुर्गा की भी प्रतिमाएं निर्मित की जा रही है। साथ ही श्रद्धालुओं की मनोरंजन के लिए कार्यक्रमों में आगामी 19 अक्टूबर को गोलाप कुंड़ी झूमर आखड़ा द्वारा प्रस्तुत भक्तिगीत एवं झूमर संध्या तथा 20 अक्टूबर को बांग्ला जात्रा पाला (नाटक), सिंदूर कौटार लाल माकड़ास (ओपेरा – आनंद धारा जात्रा पाला) का आयोजन किया गया है।
पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल ने 13 अक्टूबर को मंदिर परिसर पर उपस्थित होकर पूजा कमिटी के अध्यक्ष गणेश चंद्र भकत तथा अन्यान्य सदस्यों से मिले तथा कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। कमिटी के सदस्यों द्वारा पूर्व जिप सदस्य को यह जानकारी दी गई कि सारी तैयारियां प्रगति पर है तथा समय से पूर्व सारी चीजें पूर्ण कर ली जायेगी। अंततः पूजा कमिटी अपनी रजत जयंती पर माता रानी की पूजा अर्चना पूर्ण भक्ति एवं भव्यता के साथ तथा प्रशासनिक दिशा निर्देशों के अनुपालन के साथ ही शारदीय दुर्गोत्सव हर्षोल्लास से मनाएगी।
मौके पर पूर्व पार्षद मंडल के साथ पूजा कमिटी के अध्यक्ष गणेश चंद्र भकत, किशोर कुमार भकत, विमल किशोर गोप, प्रसन्न भकत, विशाल भकत, शंकर गोप, सुधांशु भकत, विरोचन भकत, मूर्तिकार सूरज पात्रा, धीरज पात्रा आदि मौजूद थे। सबों ने मां की पूजा में तथा मनोरंजन के कार्यक्रमों में सपरिवार उपस्थित होने के लिए आमजनों से अपील की है।
![]()













Leave a Reply