प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। शारदीय नवरात्र के सुअवसर पर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली मंडपवारी चौक स्थित श्रीदुर्गामंदिर में तीसरे दिवस पर 14 अक्टूबर को मां दुर्गा की चतुर्थ स्वरूप माता कूष्मांडा की पूजा एवं दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया। पाठ आचार्य संतोष चटर्जी द्वारा सम्पन्न कराया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालू मातायें माँ कूष्मांडा की श्रद्धापूर्वक पूजा की। वहीं सायंकालीन मां की आरती में पूजा समिति अध्यक्ष सहित अन्य प्रतिनिधि, श्रद्धालु पुरुष एवं माताओं के साथ बच्चे, बच्चियों ने भी शामिल होकर अपनी श्रद्धा व् भक्ति प्रदर्शित की।
बता दें कि, आरती के पश्चात गांव की दर्जनों महिलाएं यहां आकर माता गीत लयबद्ध गा रहीं हैं तथा स्थानीय संकीर्तन मंडली के सदस्यों द्वारा ढोलक, हारमोनियम, झाल की ताल पर धार्मिक भजन देर रात तक प्रस्तुत किया जाता है।
![]()













Leave a Reply