रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आमजनों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन-जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से 13 अक्टूबर को बोकारो जिला समाहरणालय में हम आपको सुनते हैं… लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त (डीडीसी( शताब्दी मजूमदार ने 39 मामलों की सुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे रहिवासियों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं रखीं। डीडीसी ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मौके पर डीडीसी ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। विभागीय समन्वय के साथ मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाए, ताकि आमजनों को समय पर राहत मिल सके।
डीडीसी ने कहा कि लोक संवाद जिलावासियों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मौके पर प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, प्रभारी पदाधिकारी हेमलता बून, एडीएसएस सुचिता किरण, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, पीओ माणिक प्रजापति सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply