रंजन वर्मा/कसमार बोकारो)। राष्ट्रीय मानव पार्टी ने संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बोकारो के सेक्टर थर्ड बी रहिवासी सत्येन्द्र नारायण सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. योगेश शेट्टी ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि सिंह के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में योगदान तथा पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सत्येन्द्र नारायण सिंह प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा प्रदेश भर में पार्टी की गतिविधियों के सफल संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।
पार्टी की ओर से उम्मीद जताई गई है कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय मानव पार्टी झारखंड में अधिक सशक्त, सक्रिय और जन-उन्मुख संगठन के रूप में स्थापित होगी तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर पार्टी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष शेट्टी ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है।
![]()













Leave a Reply