Advertisement

राजकीय मध्य विद्यालय बांधडीह में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बांधडीह में 12 सितंबर को पूर्वाह्न शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी (पीटीएम) आयोजित की गई।अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुगिया देवी ने की।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक (एचएम) संजीता कुमारी ने राज्य सरकार के शिक्षा विभाग की गाइडलाइन व विभागीय निर्देशों से उपस्थित समूह को अवगत कराया।

बताया जाता है कि पीटीएम के प्रारंभ में विद्यालय की छात्राओं ने आगंतुक अभिभावकों (महिला, पुरुष) का नृत्य व गीतों से स्वागत किया। बैठक में विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, विद्यार्थियों की स्वास्थ्य बनी रहे, बाल-सुरक्षा एवं संरक्षण, छात्र, छात्राओं की शत प्रतिशत नियमित उपस्थिति, निपुण भारत कार्यक्रम की सफलता एवं उल्लास कार्यक्रम की महत्व पर प्रकाश डाला गया। मौके पर शिक्षिका अनुपमा एलिस गाड़ी, विकाश नाथ पाल, ज्ञान रंजन, ईशा कुमारी सहित विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य व ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *