Advertisement

मांदर की थाप पर थिरके बोकारो डीसी, एसपी सहित दर्जनों पदाधिकारी व् जनप्रतिनिधि

बोकारो थर्मल के स्वामी विवेकानंद मैदान में कर्मा पूजा समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/राजेश कुमार/बोकारो। दामोदर वेली कारपोरेशन (डीवीसी) सीएसआर की ओर से 22 सितंबर को बोकारो थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद मैदान में कर्मा पूजा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, एसडीएम बेरमो मनोज कुमार, बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ संजीत कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, जिप सदस्या शहजादी बानो, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया, वरीय महाप्रबंधक एचआर ए. कुजूर, सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी सहित डीवीसी एवं जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व् सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत डीसी, एसपी द्वारा धरती आवा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर किया गया। ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक लोटा-पानी से अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात सभी वरीय अधिकारी कर्मा डाल एवं जावा जमीन में गाड़ कर पूजा अर्चना किया एवं डीसी, एसपी सहित अन्य सभी अधिकारी मांदर की थाप पर करम परवइति के साथ नृत्य भी किए।

इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के सभी रहिवासियों विशेषकर बहनों को करम परब की शुभकामना दी। कहा कि करम पर्व हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के साथ गहरे जुड़ाव का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण, सामुदायिक एकजुटता और अपनी सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश देता है। कहा कि हमारी लोक परंपराएं ही हमारी पहचान हैं। आधुनिकता के दौर में भी हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों और पारंपरिक मूल्यों को सहेजकर रखना चाहिए। करम पर्व समाज में भाईचारे, आपसी सहयोग और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि जल-जंगल-जमीन एवं प्रकृति के संरक्षण को लेकर आदिवासी समाज की परंपराओं और जीवनशैली में महत्वपूर्ण संदेश निहित है। उन्होंने सभी से अपनी लोक संस्कृति, भाषा, परंपराओं एवं पर्व-त्योहारों को संरक्षित रखने तथा युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की अपील की।

उपायुक्त ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल पर्व-त्योहार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने और समाज में एकजुटता की भावना को मजबूत करने का माध्यम भी हैं। उन्होंने करम महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी। कहा कि करम पर्व हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के साथ गहरे जुड़ाव का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण, सामुदायिक एकजुटता और अपनी सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश देता है।

बेरमो एसडीएम मनोज कुमार,बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह, जिप अध्यक्ष सुनीता देवी,प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी,जिप सदस्य शहज़ादी बानो, बेरमो प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रदेव घासी, गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया बबलू सिंह, गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह सहित कई अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *