प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। ट्राई भारत सरकार के निर्देश पर महिला कल्याण समिति ढोरी बोकारो द्वारा 10 सितंबर को उत्क्रमित+2 हाई स्कूल गोड्डा में टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता के तहत टैरिफ एंड बिलिंग इन टेलीकॉम एंड ब्रॉडकास्टिंग बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित टैरिफ एंड बिलिंग इन टेलीकॉम एंड ब्रॉडकास्टिंग जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रचार्य कुमार गौतम वैरागी ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह डिजिटल इंडिया का विकास और विस्तार हो रहा है। करोड़ो देशवासी हर तरह से इसका लाभ उठा रहे हैं, लेकिन इसका दुरपयोग भी बड़े स्तर पर किया जा रहा है। जो एक चिंतनीय विषय है। जिसमें साइबर अपराधो की बढ़ती घटनाओं ने कितनो के खून पसीने की गाढ़ी कमाई को साइबर अपराधी दूर से ही बैठकर लाखों करोड़ों रुपयों की लूट मचा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पहले सामने से चोरी डकैती और लूटपाट होता था, जिनसे बचा जा सकता था और अपराधी पकड़ा भी जाता था, लेकिन अब तो बिना चाकू छुरी और बंदूक के ये साइबर डाकू बिना आपको दिखे दूर से ही लूट ले रहे है। इसके लिए स्टूडेंट्स से लेकर सरकारी, गैर-सरकारी संस्थाओं, पदाधिकारियों, पुलिस प्रशासन, सरकार, राजनेताओं और साइबर विभाग को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विशिष्ट अतिथि शिक्षिका सुभद्रा कुमारी ने कहा कि आज के समय में छात्रों को मोबाइल और इंटरनेट का प्रयोग करते समय अत्यंत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है, वरना साइबर ठगो के शिकार हो सकते हैं। बच्चों को आज के इस आयोजन का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। साथ ही उन्होंने ट्राई डीएनडी और ट्राई माय स्पीड एप्प का उपयोग करने को कहा, ताकि मोबाइल में अनावश्यक कॉल न आये और मोबाइल की स्पीड बनी रहे।
ट्राई भारत सरकार के उपभोक्ता संस्था (कैग मेंबर झारखंड) डॉ श्याम कुंवर भारती ने टैरिफ बिलिंग इन टेलीकॉम एंड ब्रॉडकास्टिंग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में हर व्यक्तिगत और परिवारिक जानकारी फोटो और वीडियो शेयर करने से बचना चाहिए। अपने एटीम कार्ड का पिन और ईमेल का पासवर्ड किसी को भी शेयर न करे। पासवर्ड भी जटिल बनाए, ताकि कोई हैकर उसे तोड़ न पाए। अनजान ऐप्स को बिना सोचे समझे डाउनलोड न करे।
अनजान विदेशी से दोस्ती न करे। ऑनलाइन लॉटरी के चक्कर में न पड़े। ऑनलाइन बैंक केवाईसी हेतु अपने जरूरी कागजात न भेजे। सीधे बैंक जाकर हीं हाथों हाथ दे। कहा कि फोन पर सीबीआई, इनकम टैक्स और बैंक ऑफिसर आदि के नाम से आने वाले फोन को इग्नोर करे, ये सभी फ्रॉड कॉल होते हैं। कहा कि किसी भी तरह के टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर जैसे जिओ, एयरटेल, वोडाफोन, बीएसएनएल आदि की शिकायत होने पर उनके सर्विस सेंटर पर संपर्क करे। उचित कार्रवाई नहीं होने पर ट्राई अथवा मुझसे संपर्क करे।जागरूकता कार्यकम में प्रीति कुमारी, सुमिता कुमारी, सुभाष चंद्र पंडित तथा ज्योती कुमारी ने भी अपने अनुभव साझा किया। संस्था के कार्यकर्ता रॉकी पंडित और राजू गुप्ता ने सफल आयोजन हेतु सराहनीय कार्य किया।
![]()













Leave a Reply