Advertisement

मकोली में ग्रैंड डांडिया नाइट का आगाज, शामिल हुए विधायक जयराम महतो

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 8 के पार्षद बिनोद कुमार चौहान द्वारा बीते 14 अक्टूबर की रात्रि ग्रैंड डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। उद्घाटन डुमरी के विधायक डॉ जयराम महतो ने मां दुर्गा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया।

इस अवसर पर विधायक जयराम ने जनसमूह को संबोधित करते हुए दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी। साथ हीं आयोजन कर्ता चौहान द्वारा किए गए प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का त्यौहार शक्ति की देवी मां दुर्गा सभी को सुख, शांति और समृद्धि दे। कहा कि डांडिया कार्यक्रम से महिलाओं में आपसी प्रेम और सद्भावना बढ़ती है।

मौके पर पार्षद बिनोद कुमार चौहान ने मुख्य अतिथि विधायक डॉ महतो, विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, जेएलकेएम की गोमिया विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी पूजा महतो, पार्षद अशोक कुमार रवानी, रमेश स्वर्णकार, विलासी देवी, इंदु देवी, नीतू मिश्रा, अनिल मोरिया, राज, डुमरी विधायक प्रतिनिधि टिंकू शर्मा, सूरज कुमार पांडेय, सिराज, मोतीलाल महतो, सुनीता महतो सहित अन्य अतिथियों का गुलदस्ता और अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *