Advertisement

भूख हड़ताल के चौथे दिन बिगड़ी गोमती की तबीयत, सदर अस्पताल में इलाज

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) प्रबंधन के खिलाफ विस्थापित अप्रेंटिस संघ की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन 13 अक्टूबर को भी जारी रहा। इसी बीच आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं गोमती देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आंदोलन स्थल पर मौजूद चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार गोमती दिवंगत प्रेम कुमार महतो की मां हैं। वह अपने बेटे को न्याय दिलाने और विस्थापित अप्रेंटिसों को नियोजन दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। प्रेम की पिछले वर्ष विस्थापित अप्रेंटिसों के आंदोलन के दौरान सीआइएसएफ के लाठीचार्ज की घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से उनके परिवार को न्याय दिलाने और अप्रेंटिसों के नियोजन की मांग को लेकर आंदोलन जारी है।

बताया जाता है कि भूख हड़ताल के बीच गोमती देवी की तबीयत बिगड़ने से आंदोलन स्थल पर मौजूद आंदोलनकारियों की चिंता बढ़ गई। संघ के सदस्य बीएसएल प्रबंधन से नियोजन समेत अन्य मांगों पर ठोस पहल की मांग कर रहे हैं। आंदोलन के चौथे दिन भी भूख हड़ताल जारी रहने से प्रबंधन पर समाधान निकालने का दबाव बढ़ता नजर आ रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *