Advertisement

बोकारो में सजा हस्तशिल्प का संसार, देशभर की कला बनी आकर्षण का केंद्र

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो शहर में कला, संस्कृति और भारतीय हस्तशिल्प की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है। सेक्टर चार स्थित एलआईसी मैदान के सामने राजस्थानी आर्ट एंड क्राफ्ट कॉटेज सिल्क एक्सपो-2026 का आयोजन किया गया है। मेले का उद्घाटन बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने फीता काटकर किया।

जानकारी के अनुसार बीते 24 सितंबर से आगामी 26 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कारीगरों के हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। मेले में कश्मीरी शॉल, सिल्क साड़ियां, क्रोकरी सामान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, हैंडलूम कारपेट, सहारनपुर फर्नीचर सहित घर सजाने के आकर्षक सामान खरीददारों का ध्यान खींच रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार, मेले का उद्देश्य भारतीय कला, संस्कृति और पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा देना है। साथ ही खरीददारों को एक ही स्थान पर देश के विभिन्न राज्यों के हस्त निर्मित उत्पाद उपलब्ध कराना भी इसका मकसद है।
उद्घाटन समारोह में मेला संचालक सोनू यादव, अनिल यादव सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। आयोजकों ने आमजनों से मेले में पहुंचकर कारीगरों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *