Advertisement

बोकारो में आयोजित राष्ट्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट एक्सपो का 26 को समापन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर चार सिटी सेंटर स्थित एलआईसी मैदान में चल रहे राष्ट्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट कॉटन एवं सिल्क एक्सपो को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए कारीगरों और व्यवसायियों के उत्पाद रहिवासियों को आकर्षित कर रहे हैं। एक्सपो का समापन आगामी 26 अक्टूबर को होगा। मेले में ग्राहकों के लिए नए डिजाइन और विभिन्न प्रकार के आकर्षक उत्पाद उपलब्ध हैं।

ज्ञात हो कि, एक्सपो में हस्त करघा वस्त्र, हस्तशिल्प, सजावटी सामान, पारंपरिक कलाकृतियां, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और ग्रामीण एवं कुटीर उद्योगों के उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। इसके अलावा सहारनपुर का फर्नीचर, खुर्जा की क्रॉकरी, भदोही के कालीन, मेरठ की खादी, भागलपुर के सूट एवं साड़ियां, बनारसी साड़ियां, फैन्सी चप्पल, जूट बैग, जयपुरी चूड़ियां और फैन्सी ज्वेलरी भी ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।

उक्त आयोजन का उद्देश्य देश के पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना तथा कारीगरों और छोटे व्यवसायियों को सीधे ग्राहकों से जोड़ना है। एक्सपो के माध्यम से जिलावासियों को देश की विविध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। समापन की तारीख नजदीक आने के साथ ही ग्राहकों के पास विभिन्न उत्पादों की खरीदारी का अवसर है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *