पहले दिन एमजीएम खिलाड़ियों ने जीते 7 स्वर्ण समेत 35 पदक
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आठवीं बोकारो जिला जूडो प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो जूडो संघ के तत्वावधान में 29 एवं 30 जुलाई को डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में बोकारो जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के लगभग 350 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन एमजीएम स्कूल बोकारो के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 11 रजत और 17 कांस्य पदक, कुल 35 पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। वहीं गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल 5 स्वर्ण, एक रजत और 2 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 के प्राचार्य एसके मिश्रा ने किया।
उद्घाटन समारोह में एमजीएम स्कूल के प्राचार्य फादर जोशी वर्गीस, अनुराधा सिंह, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन समेत बोकारो ओलंपिक एसोसिएशन एवं बोकारो खेल जगत से जुड़े विभिन्न खेलों के सचिव उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एसके मिश्रा ने अपने स्वागत भाषण में खिलाड़ियों को जूडो के प्रति प्रोत्साहित करते हुए खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता विकसित करने की बात कही।
बोकारो जूडो संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि किड्स और सब-जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं पूरी हो चुकी है। सभी वर्गों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी बेस्ट फाइटर स्कॉलरशिप के लिए मुकाबला करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अगले माह आयोजित होने वाले झारखंड राज्य जूडो प्रतियोगिता में बोकारो जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
![]()













Leave a Reply