एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बेरमो पश्चिमी पंचायत में 26 अक्टूबर को जेएसएलपीएस द्वारा आयोजित आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति की कार्यशाला आहूत की गई।
कार्यशाला मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र के दीदियों को स्वावलंबी बनाने हेतु सरकार द्वारा अनेक योजनाएं धरातल में उतारा जा रहा है। जिसके अंतर्गत ग्रामीण महिलाएं समूह स्थापित कर और स्वरोजगार कर अपनी जीविका को बेहतर बना सकती हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाएं आज के समय में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वह पुरुष के साथ कंधा से कंधा मिलाकर अपनी पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन कर सकती हैं। मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मिथिलेश कुमार पांडेय, मुखिया सीमा महतो, आरती कुमारी, पम्मी सिंह, रंजीत कुमार महतो सहित क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply