Advertisement

बीडीओ दादा द्वारा पौत्र आयन के जन्मदिन पर दीप यज्ञ का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सदर प्रखंड नावाडीह रहिवासी भुवनेश्वर तुरी के पुत्र एवं सिमरिया प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के पद पर कार्यरत चंद्रदेव प्रसाद व पुत्रवधु पलामू जिले की कार्यपालक दण्डाधिकारी रसिम रंजन ने अपने पुत्र आयन प्रसाद के जन्मदिन के अवसर पर 13 अक्टूबर को दीप यज्ञ का आयोजन किया।

इस अवसर पर धार्मिक एवं उत्सवी माहौल के बीच परिवार के सदस्यों और आमंत्रित अतिथियों ने भाग लिया तथा बच्चे के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित दीप यज्ञ के माध्यम से दीप प्रज्वलित कर सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और मंगलमय जीवन का संदेश दिया गया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें आमंत्रित गणमान्य जनों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान जन्मदिन की खुशियां आपसी मेल-मिलाप, सद्भाव और उत्साह के साथ मनाई गईं। परिवार के लिए यह अवसर विशेष रहा। पारंपरिक उत्सव के साथ धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर आयन के जन्मदिन को यादगार बनाया गया। कार्यक्रम ने पारिवारिक खुशियों के साथ सामाजिक मेल-जोल और आपसी सद्भाव की भावना को भी प्रकट किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *